सुनकर अजीब लगता है, लेकिन शोध तो यही कहते हैं बीयर है फायदेमंद


बीयर आज की पीढ़ी में एक आम आदत के रूप में शामिल हो गई है, लेकिन इसका हद से ज़्यादा प्रयोग कई बीमारियों को न्योता भी देता है। क्या आपको पता है कि ऐसे कई शोध हैं, जो यह दावा करते हैं कि बीयर की कुछ मात्रा का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। आपको बताते हैं कि बीयर के कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ हैं....

➪ बीयर में मैग्नीशियम, सेलेनियम एवं पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा क्रोमियम, विटामिन-बी एवं बायोटिन भी होता है।

➪ इसमें एक अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने का कार्य करता है।

➪ यह एंटीऑक्सीडेंट बीयर में शामिल जौ में पाया जाता है। जौ की सेल वॉल में फेरोलिक एसिड होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करता है। साथ ही इससे किडनी में स्टोन नहीं होता।

➪ एक शोध के अनुसार, बीयर पीने वाले 40 प्रतिशत लोगों में किडनी स्टोन होने का ख़तरा उन लोगों के मुक़ाबले काफी घट गया था, जो बीयर नहीं पीते थे।

➪ इसमें सिलीकॉन पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। अलग-अलग बीयर में यह अलग-अलग मात्रा में पाया जाता है।

➪ साधारण मात्रा में बीयर का सेवन करने वालों में दिल की बीमारी का जोखिम कम होता है। शोध के मुताबिक़, अगर रोज़ दो गिलास बीयर का सेवन किया जाए तो यह शरीर के कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल लेवल को बढ़ाता है। इससे हृदय रोग का ख़तरा कम हो जाता है और धमनियां ब्लॉक होने से रुक जाती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने