ऐसे इशारे जो बताते हैं कि आपका पार्टनर आपको जल्दी ही धोखा देने वाला हैं


किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है। इसके साथ ही अगर आप अपने पार्टनर के व्यवहार में कुछ भी बदलाव देखें तो आपको चौकन्ना हो जाना चाहिए। निजी जीवन में धोखा खाने से इंसान पूरी तरह से टूट जाता है और कोई भी शख्स यह नहीं चाहता कि उसके साथ ऐसा कुछ हो। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं वो 4 इशारे जो इस ओर संकेत देते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है....

1. लुक्स को लेकर सतर्क :- अब तक अपने पहनावे और अपियरेंस को लेकर बेफ्रिक रहने वाला आपका पार्टनर अगर अचानक अपने लुक्स को लेकर बेहद सतर्क हो जाए। घर से निकलने से पहले कई बार शीशे में खुद को देखे।

2. आपको अनदेखा करना :- अगर आपका पार्टनर आपको नजरअंदाज करने के बहाने ढूंढे, उसका काम करने का समय बढ़ जाए, बिजनेस ट्रिप पर जरूरत से ज्यादा जाने लगे या फिर आपकी अनेदखी कर अपने दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त बिताए।

3. आपके साथ समय बिताना :- एक और संकेत यह हो सकता है कि आपके पार्टनर ने आपके साथ समय बिताना बंद कर दिया है। आपके पास होते हुए भी वह वहां नहीं है। अपने ही ख्यालों में कहीं खोया रहे। या बेवजह की बातों पर झगड़ा करे तो समझ लीजिए आपके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है।

4. मोबाइल फोन छिपाना :- अगर आपके साथी ने अपना मोबाइल फोन आपसे छिपाना शुरू कर दिया है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और ई-मेल के पासवर्ड बदल दिए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने