आज के जमाने में हम लोग लोग शार्क और बिच्छू से बहुत डरते हैं और उन्हें सबसे खतरनाक जीव-जंतुओं की सूची में रखते हैं। लेकिन क्या आप को पता है की कौन से जीव से सबसे ज्यादा लोगो की जान जाती है। आज हम आप को विश्व के सबसे खतरनाक जीव के बारे में बताते है।
मच्छर एक बहुत ही जहरीला हानिकारक कीट है। यह संसार के प्राय सभी भागो मे पाया जाता है। यह विभिन्न प्रकार के रोंगो के जीवाणुओं को वहन करता है। मच्छर गड्ढ़े, तालाबों, नहरों तथा स्थिर जल के जलाशयों के निकट अंधेरी और नम जगहों पर रहता है।
मच्छरों के द्वारा हर साल लगभग मारे गए लोगों की संख्या लगभग 7,25,000 है। मच्छरों द्वारा फैलने वाला मलेरिया अकेले सलाना छह लाख लोगों की मृत्यु का कारण बनता है। डेंगू बुखार, येलो फीवर और इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक बीमारियां भी मच्छरों से फैलती हैं। डेंगू एक उष्णकटिबंधीय संक्रामक रोग बीमारी हैं जो एडीज इजिप्टी मच्छरों के काटने से होता है। इस रोग में तेज बुखार के साथ शरीर के उभरे चकत्तों से खून रिसता हैं। कई मामलों में यह रोग जानलेवा रूप भी ले सकता है।



एक टिप्पणी भेजें