शास्त्रों के अनुसार जान ले खाना खाने का सही तरीका!


शास्त्रों में भोजन को लेकर कई तरीके बताए गए हैं जिनसे स्वास्थ्य पर सकारात्मक और नकारात्मक असर भी पड़ता है। खाना खाते समय यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो स्वास्थ्य लाभ के साथ ही ईश्वरीय कृपा भी प्राप्त की जा सकती है।

उम्र बढ़ने का उपाय :- खाना खाने से पहले दोनों हाथ, दोनों पैर और मुंह को धोने के पश्चात ही भोजन करना चाहिए। मान्यता के अनुसार गीले पैरों के साथ भोजन करने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ होता है अौर उम्र में बढ़ौतरी होती है।

दिशानुसार करें भोजन :- भोजन करते समय मुंह पूर्व और उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को भोजन से प्राप्त ऊर्जा पूरी तरह से मिलती है। दक्षिण दिशा की ओर मुंह होना अशुभ अौर पश्चिम दिशा की ओर मुंह होने से बीमारियों में बढ़ौतरी होती है।

इस प्रकार न करें भोजन :- भोजन न तो बिस्तर पर बैठकर अौर न ही प्लेट हाथ में पकड़कर करें। भोजन हमेशा आराम से बैठ कर करना चाहिए। भोजन की थाली लकड़ी की चौकी पर रखें अौर बर्तन साफ-सुथरे होने चाहिए। टूटे बर्तनों में भोजन करना अशुभ माना जाता है।

भोजन करने से पहले करें :- भोजन करने से पूर्व अन्न देवता, अन्नपूर्णा माता अौर देवी-देवताओं का स्मरण कर  उन्हें धन्यवाद करें। भोजन स्वादिष्ट न लगने पर उसका तिरस्कार न करें। ऐसा करने से अन्न का अपमान होता है। 

Post a Comment

أحدث أقدم