बुराई पर अच्छाई की जीत दिलाने के लिए वापस आ रहा है यह सुपर हीरो


बुराई पर अच्छाई की जीत दिलाने वाला यह सुपर हीरो एक बार फिर है तैयार बुराई से लड़ने के लिये ,किसी जमाने का यह सुपर हीरो एक बार फिर छोटे पर्दे पर आ सकता है। शक्तिमान के रूप में यह सुपर हीरो बच्चों ही नही बड़ो का भी सुपर हीरो था। लेकिन एक बार यह फिर से लौट सकता है।

 'शक्तिमान’ के रूप में सभी को हैरत व खुशी से भर देने वाले टीवी अभिनेता मुकेश खन्ना इस धारावाहिक को एक बार फिर छोटे पर्दे पर लाना चाहते हैं। मुकेश खन्ना ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट और शक्तिमान की मोम की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर कहा, पिछले सप्ताह मैं दो स्कूलों के कार्यक्रमों में शामिल हुआ था, जहां मुझे बहुत प्यार मिला और बच्चे मेरे लिए जोर-जोर से ‘शक्तिमान’ चिल्ला रहे थे।

इसलिए मुझे लगता है कि सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ सीरीज की फिर से छोटे पर्दे पर वापसी होनी चाहिए। दूरदर्शन इसके लिए तैयार है, लेकिन मैं चाहता हूं कि इस श्रृंखला का प्रसारण सैटेलाइट चैनलों पर हो।

Post a Comment

أحدث أقدم