ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छा गईं इन 5 बालाओ की ड्रेस

89वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के रेड कार्पेट पर वैसे तो कई खूबसूरत सुंदरियों ने अपना जलवा बिखेरा। लेकिन हम आपके लिए लेकर आए हैं वे 5 सुंदरियां जो अपने खास ड्रेस की वजह से ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छा गईं....

1. स्कार्लेट जॉनसन


इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं 32 साल की स्कार्लेट जॉनसन जिन्होंने अपने पर्पल कलर के गाउन से सबका दिल जीत लिया।

2. एमा स्टोन


दूसरे नंबर पर हैं ला ला लैंड की ऐक्ट्रेस एमा स्टोन जो ऑस्कर के रेड कार्पेट पर इस गोल्डन कलर के फ्रिंज गाउन में नजर आईं।
3. प्रियंका चोपड़ा


तीसरे नंबर पर हैं हमारी अपनी बॉलिवुड दीवा प्रियंका चोपड़ा जो रेड कार्पेट पर बैक स्लिट राल्फ ऐंड रूसो गाउन में बेहद एलिगेंट लग रहीं थीं।

4.निकोल किडमन


निकोल किडमन ने ऑस्कर के रेड कार्पेट के लिए चुना न्यूड कलर का ये सिजलिंग गाउन जिसमें वह इतनी खूबसूरत लग रहीं थीं कि उनके हज्बंड कीथ अर्बन भी उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे।

5. किअरस्टन डन्स्ट


स्पाइडरमैन की ऐक्ट्रेस किअरस्टन डन्स्ट ने ब्लैक विंटेज गाउन पहना था जिसमें वह बेहद सेक्सी लग रही थीं। साथ में उनका डायमंड चोकर नेकलेस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

Post a Comment

और नया पुराने