हॉलीवुड की इस फिल्म का इतना महंगा सेट जिसमे बॉलीवुड की कई फिल्मे बन जाये


हॉलीवुड की फिल्मे हमेशा ही अपने ख़ास अंदाज के लिए पुरे विश्व में प्रसीद है जिनका ग्राफिक्स हमेशा लोगो को अपनी और आकर्षित करता है। हॉलीवुड फिल्‍मे अपनी भव्‍यता के लिए जानी जाती है। हॉलीवुड में सिर्फ फिल्‍म के सेट को तैयार करने और फिल्‍म में रियल टच देने के लिए करोड़ो रुपये खर्च कर दिए जाते हैं। वही बॉलीवुड में एक फिल्‍म 50 से 60 करोड़ रुपयो में तैयार होती है।


लॉर्ड ऑफ द रिंग्‍स से लेकर टाइटेनिक फिल्मो ने अरबों का व्‍यापार तो किया ही साथ ही उन्‍होंने आस्‍कर जैसा अवार्ड भी जीता। आज हम आपको उस हॉलीवुड की फिल्म के बारे में बताते है जिनके सेट के खर्चे में बूलीवूड की कई फिल्मे तैयार हो जाये।  


टाइटेनिक - 1997 के दौर में बनने वाली टाइटेनिक सबसे महंगे 1360 करोड़ रुपए बजट की फिल्‍म थी। इस फिल्म का सेट को बनाने में 204 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की इस फिल्म ने 11 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। इस फिल्म में आरएमएस टाइटेनिक जहाज के हादसे को दिखाया गया है।


फिल्म में समुद्र का सेट तैयार करने के लिए करीब 40 एकड़ में दो बड़े पानी के टैंक बनाए गए थे। इनमें 20 मिलियन (2 करोड़) गैलन पानी भरा गया था। फिल्म के सेट पर काम करने वाले सभी वर्कर्स को 2 महीने का ओवरटाइम भी दिया गया था।10 अप्रैल 1912, इंग्लैंड के पोत से गौरवमय जहाज टाइटेनिक अपनी पहली सफर के लिए समुद्र में रवाना हुआ, तो फिर वापस नहीं लौटा। इस शानदार जहाज को बनाने की रोचक कहानी पर यह फिल्म आधारित है।   

Post a Comment

और नया पुराने