सोते वक्त हम कभी बाईं ओर करवट लेते हैं तो कभी दाईं ओर करवट लेते हैं। कभी-कभी हम पेट के बल और सीधा पीठ के बल भी सो जाते हैं। सोते वक्त हमें जिस करवट में आराम मिलता है हम उस पोजीशन में सोते हैं। हमें सोते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारी सोने की करवट का असर हमारे शरीर के अंगों के साथ हमारे दिमाग पर भी पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाईं ओर करवट लेकर सोना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
इससे हम कई बीमारियों से तो बचते ही हैं साथ ही हमारा दिमाग भी तेज होता है। बाईं ओर सोने से हमारे दिमाग की मांशपेसियां दुरुस्त होती हैं और हमारा दिमाग सुचारू रूप से काम करता है। डॉक्टरों के अनुसार बाईं ओर करवट लेकर सोने से शरीर में जमा होने वाले टॉक्सिन धीरे-धीरे रसिका तंत्र द्वारा बाहर निकलते हैं। बाईं ओर सोने से हमारा जिद्दी दिमाग भी सही होती है।
बाईं ओर सोना गर्भवती महिला के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इससे शिशु के मृत पैदा होने के चांस काफी कम हो जाते हैं। साथ ही गर्भवती स्वस्थ भी रहती है। बाईं करवट में सोने से छाती की जलन, एसिडिटी और गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। हमारी शरीर में सबसे ज्यादा गंदगी किडनी और लीवर में रहती है। बाईं ओर करवट लेने से ये समस्या भी दूर होती है।




एक टिप्पणी भेजें