अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म मोहरा का मशहूर गाना ‘तू चीज़ बड़ी हैं मस्त मस्त’ का एक बार फिर से नया वर्ज़न लांच किया। इस गाने को अक्षय कुमार ने लांच किया। ‘मोहरा’ का यह स्पेशल नंबर रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था। इस गाने को बनाने के बाद अक्षय कुमार से परमिशन ली गयी थी। साथ ही इवेंट के दौरान अक्षय कुमार को अपनी को-स्टार रवीना टंडन भी खूब याद आई। रवीना के साथ अपनी केमेस्ट्री पर अक्षय ने कहा, ‘रवीना के साथ काम करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात थी।
जब अक्षय से पूछा गया कि वो कौन सी एक्ट्रेस है जिसे आप चीज़ बड़ी है मस्त मस्त कहेंगे तो इसका जवाब उन्होंने काफी दिलचस्प तरीके से दिया। उन्होंने रवीना टंडन का नाम बल्कि एक और एक्ट्रेस का नाम लिया।अक्षय ने और किसी का नाम नहीं बल्कि अपनी बेटर हाफ ट्विंकल खन्ना के नाम लिया। अक्षय ने कहा कि वो उनका नाम अब और हमेशा लेता रहूगा। वैसे, उनका यह जवाब काफी क्यूट था। अक्षय ने यह साबित कर दिया वो कितने परफेक्ट हस्बैंड है।
इतना ही नहीं अक्षय के बाद अब उनकी को-स्टार रवीना टंडन ने भी इस गाने को काफी सराहा है। उन्होंने कहा कि ‘यह सही समय है कि किसी ने रीमेक बनाया है। मैं बहुत खुश हूं कि कियारा जैसी प्यारी और खूबसूरत लड़की ने इस गीत पर डांस किया है।



एक टिप्पणी भेजें