बकरी की पोट्टी से करोड़ों कमा रहे हैं यहाँ के लोग


क्या आप कभी सोच सकते हैं कि किसी बकरी की पोट्टी भी कीमती हो सकती है? लेकिन आपको बता दें कि यह हकीकत है। मोरक्को में इन बकरियों की पोट्टी बेचकर लोग लाखों और करोड़ों रुपए कमा रहे हैं।


साउथ वेस्ट मोरक्को और अल्जीरिया के कुछ इलाकों में आपको पेड़ पर चिड़ियों की जगह बकरियां ही बकरियां नजर आएँगी, क्यूंकि ये बकरियां इन पेड़ों पर चढ़कर इनमें लगे फल खाना काफी पसंद करती हैं। इन बकरियों के मालिक भी इन्हें पेड़ पर चढ़ने से नहीं रोकते और इस फल को खाने के बाद उनकी पोट्टी की कीमत लाखों में पहुंच जाती है। दरअसल, ये बकरियां आर्गन के पेड़ पर चढ़ती हैं। इसमें लगने वाले फल काफी स्वादिष्ट होते हैं। बकरियां इन्हें खाना काफी पसंद करती हैं। लेकिन इस फल के बीज इनकी बॉडी पचा नहीं पाती और उन्हें पोट्टी के जरिए बॉडी से निकाल देती हैं।


बकरियां जब पोट्टी करती हैं, तो गांव वाले उसे इकठ्ठा करते हैं। उस पोट्टी से बीज अलग कर मौजूद छोटी सी फली को निकाला लिया जाता है। इस फली को भूनने के बाद इनसे आर्गन का तेल निकाला जाता है, जो कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में काफी ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। इस तेल के 1 लीटर बोतल की कीमत 70 हजार से ज्यादा होती है।


पिछले कुछ सालों से इन देशों में आर्गन के तेल का काम तेजी से बढ़ता जा रहा है। इंडस्ट्रीज वाले लोगों को बकरी की पोट्टी से निकलने वाले तेल के बदले अच्छी खासी कीमत अदा कर रहे हैं। बकरियों के पेड़ पर चढ़ने से कुछ टहनियों को नुकसान भी पहुंचता है, लेकिन जिन इलाकों में महिलाएं हाथ से आर्गन के बीज इक्कट्ठा करती हैं, वहां हालात और बुरे हो जाते हैं। इसलिए इस काम के लिए बकरियों का इस्तेमाल किया जाता है।

Post a Comment

أحدث أقدم