पता नहीं कहां गुम हो गए बॉलीवुड की ये 7 हॉट एक्‍ट्रेसेस

इंडिया की आधी से ज्‍यादा पॉपुलेशन का सपना है बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना। ऐसे में हजारों लोग हैं जो रोज यहां अपना किस्‍मत आजमाने आते हैं। इनमें से कुछ अपनी मेहनत में जीत जाते हैं और कुछ को वापस जाना पड़ता है। ऐसे कई कलाकार हैं जो बॉलीवुड में आए तो लेकिन कब खो गए मालूम भी नहीं पड़ा। आइए, देखें 2000 की उन बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस को जो इंडस्‍ट्री में आए तो लेकिन कब और कहां गुम हो गए, पता ही नहीं चला....

1 . सेलिना जेटली 



ये हैं पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली। बॉलीवुड की कुछ फिल्‍मों में ये नजर तो आईं, लेकिन कुछ ही समय में कहां चली गईं किसी को नहीं पता। बॉलीवुड में इन्‍होंने डेब्‍यू किया था फिरोज खान की फिल्‍म 'जांनशीन' से।

2 . अमीषा पटेल 


2000 में फिल्‍म 'कहो न प्‍यार है' से इस एक्‍ट्रेस ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो लोगों ने इनको काफी पसंद किया। फिल्‍म भी जबरदस्‍त हिट हुई। उससे भी ज्‍यादा पसंद की गई रितिक रोशन और इनकी जोड़ी। इसके बावजूद अमीषा का फिल्‍मी कॅरियर बहुत आगे नहीं बढ़ सका।

3. महिमा चौधरी


1997 में फिल्‍म 'परदेस' से इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू किया इस एक्‍ट्रेस ने। शाहरुख खान के साथ कॅरियर की इनकी शुरुआत बेहद जबरदस्‍त रही। इसके बाद वह फिल्‍म 'धड़कन', 'लज्‍जा' में भी नजर आईं। इसके बाद महिमा कहां गुम हो गईं, लोग इन्‍हें ढूंढते ही रह गए।

4. कोयना मित्रा


2002 में फिल्‍म 'रोड' में एक नया चेहरा नजर आया। ये थीं कोयना। इसके बाद ये नजर आईं 2005 में फिल्‍म 'एक खिलाड़ी एक हसीना' में। अपनी सेंसेशनल अदाओं से लाइम लाइट में रहने वाली ये एक्‍ट्रेस इस फिल्‍म के बाद कहां गुम हो गई, लोगों को इनकी तलाश है।

5 . किम शर्मा


2000 की सुपरहिट फिल्‍म 'मोहब्‍बतें' से डेब्‍यू करने वाली ये एक्‍ट्रेस उसके बाद कई फिल्‍मों में नजर आई। इसके बावजूद इंडस्‍ट्री में ये अपने कॅरियर को ज्‍यादा आगे नहीं खींच पाईं।

6 . शमिता शेट्टी


आदित्‍य चोपड़ा की ही फिल्‍म 'मोहब्‍बतें' से शमिता ने भी बॉलीवुड में डेब्‍यू किया। फिल्‍म में इन सभी नए चेहरों को देखकर ऐसा लगा था कि इनका कॅरियर बहुत आगे जाएगा, लेकिन जल्‍द ही ये गलतफहमी दूर हो गई।

7 . गीता बसरा


2006 में फिल्‍म 'दिल दिया है' से इन्‍होंने इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू किया। उसके बाद गीता 2007 में 'द ट्रेन' में नजर आईं एक्‍टर इमरान हाशमी के साथ। इसके बाद वह दर्शकों के दिलों में ज्‍यादा समय तक घर नहीं कर पाईं। 

Post a Comment

أحدث أقدم