शादी के बाद दिखावे के लिए कपल करते हैं ऐसी हरकतें!


पति-पत्नी का अापस में प्यार होना एक अच्छी बात है लेकिन कई नए शादीशुदा कपल जब घर के बाहर या दोस्तों के सामने एक-दूसरे से छेड़छाड़ करके प्यार जताते हैं तो उनकी हरकतें देखने में अच्छी नहीं लगती। आजकल के कई नए जोड़े अपने प्यार का काफी दिखावा करते हैं। वे अपने प्यार के हर एक पल को मनाना चाहते हैं लेकिन कई बार उनकी हरकतें दूसरे लोगों को पसंद नहीं आती। आइए जानिए नए शादीशुदा जोड़े और किन चीजों में दिखावा करते हैं।

1. पब्लिक प्लेस में ही रोमांस 


कई जोड़े अपने प्यार का दिखावा करने के लिए पब्लिक प्लेस में ही रोमांस करना शुरू कर देते हैं। एक दूसरे का हाथ पकड़ना, बाहों में बांहे डालकर चलना या किस करने जैसी कई हरकतें करतें हैं। ये सब बैडरूम तक ही अच्छा लगता है लोगों के सामने ऐसी हरकतें करने से इज्जत खराब होती है।

2. सेल्फी लेना 


अाजकल सेल्फी का जमाना है। हर कोई अपने मोबाईल फोन से तस्वीरें खिंचता नजर आता है। शादीशुदा कपल चाहे घर पर बैठें हो या बाहर घूमने जाएं हर जगह बैठ कर अपनी तस्वीरें खींचते रहते हैं जो देखने वालों को अच्छी नहीं लगती।

3. सोशल मीडिया पर तस्वीर 


इंटरनेट की इस दुनिया में फेसबुक का बहुत चलन है। लोग अपने हर एक पल की तस्वीर इस सोशल मीडिया पर डाल देते हैं जो उनके रिश्तेदार और दोस्त देख सकें। नया जोड़ा जब शादी के बाद घूमने कहीं बाहर जाता है तो दिखावे के लिए एक-दूसरे के साथ समय बिताने की जगह फेसबुक पर तस्वीरें डालने मेें मसरूफ रहते हैं लेकिन कई बार ज्यादा फोटो डालने से उनके फेसबुक दोस्तों, रिश्तेदारों को भी परेशानी होती है।

4. साल में 4 बार एनिवर्सिरी मनाना 


शादी की सालगिराह साल बाद ही मनाई जाती है लेकिन आजकल के कई जोड़े साल में 4 बार एनिवर्सिरी मना लेते हैं। शादी के बाद वे कितने खुश हैं इस बात का दिखावा करने के लिए वे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को सालगिराह की पार्टी में बुलाते हैं लेकिन हर बार तोहफे लाने की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। कपल को चाहिए कि वह अकेले में इस खुशी को मनाएं जिससे दूसरों को कोई समस्या न हो।

Post a Comment

أحدث أقدم