टेक्नोलॉजी के इस जमाने में इंसान क्या कुछ नही कर सकता है। इस दुनिया में कुछ भी मुमकिन है,आइये आज हम आपको ऐसी ही एक खोज के बारे में बताते है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी मशीन बना ली है जो इंसान के पेशाब को फ़िल्टर करके पीने का पानी बना देगी और तो और ये मशीन सौर ऊर्जा से चलती है, बिजली की भी समस्या भी नहीं है। इसी के चलते यह मशीन हर जगह पर काम में आ सकती है।
विश्व के कई देशो के कई इलाके सूखे और पानी की कमी की चपेट में आते हैं, वहां इस मशीन की यह तकनीक एक वरदान साबित हो सकती है। यदि ये तकनीक भारत में आती है, तो ये देखना दिलचस्प होगा कि पेशाब को स्वच्छ कर के बनाये गए पानी को पीने के लिए लोग तैयार होते हैं या नहीं।
University Of Ghent के शोधकर्ता Sebastiaan Derese बताते हैं कि इस मशीन में एक खास झिल्ली लगी है, जो सरल प्रक्रिया से पेशाब को पीने लायक पानी में तब्दील कर देती है। ये मशीन बहुत कम ऊर्जा के इस्तेमाल से पेशाब को स्वच्छ पानी में बदल सकती है।

إرسال تعليق