लहसुन खाना हो सकता हैं सेहत के लिए नुकसानदेह


वैसे तो आयुर्वेद और एलोपैथी दोनों में ही सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना बहुत लाभदायक बताया गया हैं। साथ ही सब्जी में और चटनी के रूप में भी इसका प्रयोग फायदेमंद हैं। लेकिन कुछ परिस्थितियों में लहसुन का उपयोग फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता हैं।इन बातो में हमें लहसुन खाने से परहेज़ करना चाहिए।

1. BP की प्रॉब्लम हैं – ज्यादा लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता हैं । पहले से प्रॉब्लम हो तो न खाएं।

2. एनीमिया ( खून की कमी हैं ) – लहसुन खाने से हीमोलिटिक एनीमिया यानी हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती हैं ।
3. लिवर की प्रॉब्लम हैं  – पहले से लिवर प्रॉब्लम हो तो लहसुन न खाएं। ज्यादा लहसुन खाने से प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं ।

4. अगर पेट में प्रॉब्लम है – अगर पेट गड़बड़ रहता हो। अल्सर, डायरिया जैसी प्रॉब्लम हो तो लहसुन नहीं खाना चाहिए।

5. अगर बर्थ कंट्रोल पिल्स ले रहे हैं – ज्यादा लहसुन खाने से बर्थ कंट्रोल पिल्स का असर कम हो सकता है।

6. अगर प्रेग्नेंट हैं – लहसुन गर्म करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा खाने से मिसकैरिज होने का खतरा हो सकता हैं।   
7. अगर होम्योपैथिक दवा ले रहे हैं – होम्योपैथिक दवा लेने वालों को लहसुन नहीं खाना चाहिए। इससे दवा का असर नहीं होता हैं।

8. अगर सर्जरी करवाने जा रहे हैं – लहसुन खाने से खून पतला हो जाता हैं। सर्जरी के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती हैं।

9. एलर्जी की प्रॉब्लम होने पर – जिन्हें लहसुन से एलर्जी हैं उनकी प्रॉब्लम लहसुन खाने से और बढ़ सकती हैं।

10. अगर खून पतला करने की दवा ले रहे हों – लहसुन खून को पतला करता हैं। पहले से इस तरह की दवा ले रहे हों तो प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم