जानिए ब्‍लड स्‍पॉट वाला अंडा खाना सही हैं या नहीं?


अक्सर ऐसा होता है कि हम बाजार से दर्जन के भाव में अंडे खरीद लाते हैं लेकिन उन्हें एक दिन में तो खत्म नहीं किया जा सकता और वे खराब होने लगते हैं। कई बार तो लंबे समय तक फ्र‍िज में रखे अंडों के भी खराब हो जाने की आशंका हो सकती है। कई बार आपने देखा होगा की अंडे में ब्‍लड स्‍पॉट रहता हैं, जिससे आप खाना नहीं चाहते। आज हम आपको बताते हैं ये ब्‍लड स्‍पॉट सही हैं या गलत?

अंडे में ब्‍लड स्‍पॉट होना न तो बुरा होता है और न ही यह फर्टलाइज्‍ड अंडे की पहचान होती है। यह अंडे के निर्माण के समय किसी टूटी हुई रक्‍तवाहिनी के कारण होता है। क्‍योंकि समय के साथ यह ब्‍लड स्‍पॉट समाप्‍त हो जाते हैं, तो अगर किसी अंडे में आपको यह मिलता है तो इसका अर्थ है कि आप ताजा अंडे का सेवन कर रहे हैं। आप इसे बेहिचक खा सकते हैं। और आप इस स्‍पॉट को न खाना चाहें तो इस स्‍पॉट को चाकू की नोक से हटा भी सकते हैं।

यह जानने के बाद आपको समझ आ गई होंगी कि यह ब्‍लड स्‍पॉट वाला अंडा खाना सही हैं या नहीं? फिर भी आपका मन नहीं करता तो आप ऐसे कूड़े में डाल सकते हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने