क्या कभी आपने ऐसी महिला के बारे में सुना है। जिसके चेहरे पर दाढ़ी आती हो, नहीं ना? लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके चेहरे पर दाढ़ी है और वह इस दाढ़ी की वजह से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। वाशिंगटन के Seattle में रहने वाली 33 वर्षीय लिटिल बीयर सिवाज उर्फ़ रेने अपने चेहरे पर आयी दाढ़ी के कारण पहले काफी परेशान रहती थीं। लेकिन अब उन्होंने इसे अपने जीवन का फैशन ट्रेंड बना लिया है।
आमतौर पर हमने देखा है की महिलाओं के चेहरे पर दाढ़ी नहीं आती है, लेकिन हार्मोनल गड़बड़ी के कारण कुछ महिलाओं के चेहरे पर दो चार बाल दिखने लगते हैं। लेकिन अमरीका के सिएटल में रहने वाली 33 साल की लिटिल बीयर के चेहरे पर घनी दाढ़ी उगी हुई है।
शुरुआत के दिनों में तो बीयर अपने चेहरे पर घने बाल आ जाने के कारण परेशान रहती थी, लेकिन अब उन्होंने इसे फैशन ट्रेंड ही बना लिया है। इसी के चलते अब काफी तादाद में लोग लिटिल बीयर की तरह दाढ़ी रखने लगे हैं। लिटिल बीयर ने बताया कि अपने चेहरे पर अवांछित बालों से छुटकारा पाने के लिए उसने शेविंग, वैक्सिंग और लेजर ट्रीटमेंट भी करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन अब वह इसे अपने जीवन का एक फैशन का पार्ट बना लिया है। इसी के चलते हुए उसने ये फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की है।




एक टिप्पणी भेजें