ब्रिटेन के एक ऑनलाइन स्टोर पर इसकी बिक्री की प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन के ज़रिए शुरू की गई है। कंपनी का दावा है कि स्मार्ट कंडोम का इस्तेमाल यूज़र को ये बता सकता है कि सेक्स कितनी देर, कितनी बार और यहां तक कि कितनी देर बाद किया गया? हालांकि इसका नाम भले ही स्मार्ट कंडोम हो, लेकिन यह परिवार नियोजन का ज़रिया नहीं है। स्मार्ट कंडोम एक रिंग है जो कंडोम के आधार वाले हिस्से पर फ़िट हो जाता है। यानी अगर आपने इसके साथ रेगुलर कंडोम नहीं पहना है तो गर्भधारण और बीमारियों से बचाव में कोई मदद नहीं मिलेगी।
एक बार सेक्स होने के बाद इसे ब्लूटूथ से जोड़ कर मोबाइल ऐप के ज़रिए इसके आंकड़े डाउनलोड किए जा सकते हैं। आंकड़े डाउनलोड होने के बाद खुद ही इससे डिलीट हो जाते हैं और ये फिर से इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है।
कंपनी के दिए ब्यौरे के मुताबिक स्मार्ट कंडोम को इस्तेमाल के पहले चार्ज करना पड़ता है और ये काम यूएसबी पोर्ट के जरिए आसानी से हो जाता है। एक घंटे की चार्जिंग में यह 7-8 घंटे तक इस्तेमाल हो सकता है। इसके आंकड़े सिर्फ यूज़र तक ही सीमित रहेंगे, लेकिन इसे शेयर करने का विकल्प भी दिया गया है। एक साल की वॉरंटी के साथ इसकी क़ीमत रखी गई है करीब 60 पाउंड यानी करीब 4800 रूपए. स्मार्ट कंडोम में साइज़ का कोई मसला नहीं है क्योंकि इसकी रिंग लचीली है।


एक टिप्पणी भेजें