आपके हाथों में छुपे ऐसे निशान बना सकते है आपको धनवान


क्या आप जानते है कि धनवान बनने के लिए हमारे हाथ की हथेली में भी कई राज छुपे होते है। आज हम आपको हाथों में छुपे उसी राज का जानकारी देने जा रहे हैं। जिससे आप धनवान बन सकते हो….

1. अगर आपकी हथेली कलश बना हो तो धनवृद्ध‌ि योग कहलाता है। ज‌िनकी हथेली में यह योग बनता है उनका धन न‌िरंतर बढ़ता रहता है। ऐेसे लोगों के पास अच्छी जमा पूंजी होती है।

2. अगर आपके हाथों में गुरू पर्वत ऊंचा हो और इसी पर जीवन रेखा से न‌िकलकर एक रेखा पहुंच रही हो। चन्द्र पर्वत से न‌िकलकर एक रेखा बुध पर्वत पर जाए जो सूर्य पर्वत पर पहुंचने वाली रेखा से म‌िलती हो तब एक अच्छा धन योग बनता है ज‌िसे भास्कर योग के नाम से जाना जाता है।

3. साथ ही आपकी हथेली में चन्द्र पर्वत से धनुषकार रेखा बुध पर्वत पर ब‌िना कटे हुए पहुंचे तो धन के ल‌िए बहुत ही शुभ योग बनाता है। इसे बुध योग कहा जाता है। ज‌िनकी हथेली में ऐसी रेखा पायी जाती है उन्हें व्यापार में अपनी क‌िस्मत आजमाना चाह‌िए ऐसे व्यक्त‌ि व्यापार के माध्यम से खूब धन कमाते हैं।

4. शन‌ि पर्वत पर चक्र का न‌िशान होना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इसे चक्र योग कहते हैं। ऐसे व्यक्त‌ि बहुत ही धनवान और उच्च अध‌िकारी होते हैं।

5. हथेली में जीवन रेखा और चन्द्र पर्वत के मध्‍य में त‌िल का न‌िशान होना बहुत शुभ माना गया है। इस न‌िशान का मतलब है क‌ि भाग्यशाली, गुणवान और ख्यात‌ि प्राप्त व्यक्त‌ि होंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم