यह कोई एलियन नहीं, एलियन जैसा दिखने के लिए खर्च किए करोड़ो रुपये


लोग कॉस्मेटिक सर्जरी इसलिए करवाते हैं ताकि वो अच्छे दिख सकें, कुछ अलग या खूबसूरत दिख सकें। लेकिन कई लोग ऐसी सर्जरी करवा कर अपने चेहरे को और भी ख़राब कर लेते हैं। या फिर ये कहें कि दुनिया में सबसे अलग दिखने के लिए ऐसा करते हैं। ऐसा ही कुछ किया है इस शख्स ने भी आइये बताते हैं इसके बारे में।


कैलिफोर्निया के रहने वाले एक आदमी ने सर्जरी इसलिए करवाई ताकि वो एलियन जैसा दिख सके। 22 वर्षीय इस आदमी का नाम 'विन्नी ओह' है। सर्जरी के बाद ये इतना भयानक दिखने लगा कि इसे देखकर कोई भी डर जाएगा। इसके शरीर पर करीब 110 बार सर्जरी की गई। सर्जरी करवाने के बाद अब लोग इसे पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये आदमी है या औरत।


सिर्फ इतना ही नहीं ये आदमी अपने अंतरंगों को हटाने के लिए भी योजना बना रहा है। इस आदमी का कहना है कि इसे भूतों की तरह आंखें पसंद हैं। हालांकि कई लोगों ने विन्नी को इस काम के लिए बधाई दी है और उसकी तारीफ भी की है। इसके बाद विन्नी का मनोबल और बढ़ गया है। उसे खुद में ये बदलाव देखकर बेहद अच्छा लग रहा है। 

Post a Comment

أحدث أقدم