चीन की राजधानी बीजिंग में रहने वाली एक लड़की ने इस चैलेंज को स्वीकारते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें उसके अपने पीछे के हिस्से खासकर कमर को एक बॉक्स में बंद करने सरीखे तस्वीर में ए4 साइज पेपर लगा रखा है। और इस पेपर के आर-पार वाकई कुछ नहीं दिख रहा। अगर इस पेपर की चौड़ाई को आधार मानें, तो से सिर्फ 8.27 इंच यानि 21 सेमी बैठता है। इस चैलेंज को जीतने वाली लड़की ने सोशल नेटवर्किंग साइट सिना वेबो पर लिखा है कि लड़कियों को फिटनेस के मामलों में दूर रखना गलत है।
हमें भी फिटनेस का शौक होता है, और किसी भी आम इंसान जितना ही। वैसे, इस तस्वीर को लेने के लिए थोड़ी ट्रिक का भी इस्तेमाल करना पड़ा। इसमें अपनी सांसो को थोड़ा रोककर ऊपर की तरफ खड़े होना, यानि पैरों की उंगलियों पर खड़े होना है। और सांसों को रोककर पेपर को पीठ पर लगाना है। इसके बाद तस्वीर क्लिक करनी है।

إرسال تعليق