बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी का मानना है कि हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट उन्हें दुनिया के सबसे हॉट इंसान लगते है । वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली सनी लियोनी ने अब बॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए हैं।
पिछले साल देश में गुगल पर सबसे ज्यादा सनी लियोनी ही सर्च की गई थीं। सनी लियोनी ने कहा कि उन्हें दुनिया में सबसे हॉट इंसान ब्रैड पिट लगते हैं।
सनी ने कहा“वैसे तो मैं शादीशुदा हूं, लेकिन यदि मैं शादी शुदा नहीं होती तो मैं हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट से डेट करना चाहती। वो मुझे दुनिया के सबसे हॉट इंसान लगते हैं।
बॉलीवुड में सनी लियोन की छवि सेक्सी अभिनेत्री की है।
सनी ने कहा,‘‘मैं सिर्फ मैं हूं लोग मुझे जिस तरह देखना चाहें देख सकते हैं मुझे उससे कोई ऐतराज नहीं है।
मैं सिर्फ फ़ल्मि इंडस्ट्री में अलग-अलग तरह का काम करना चाहती हूं बाक़ी तो समय ही बता पाएगा कि लोग मुझे किस रूप में ज्यादा पसंद करते हैं।






إرسال تعليق