89वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर उतरी प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने स्टाइल से सारी निगाहें अपनी तरफ कर लीं। हॉलीवुड में अपनी पारी शुरू कर चुकी प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड और पीपल्स चॉइस अवॉर्ड में धमाकेदार एंट्री के बाद प्रियंका ऑस्कर अवॉर्ड के रेड कारपेट पर पहुंचीं। प्रियंका लॉस एंजेलिस में चल रहे ऑस्कर अवॉर्ड में डिजाइनर सिल्वर राल्फ और रुसो की ड्रेस में यहां पहुंची। इस ड्रेस में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका ने हमेशा की तरह यहां भी दोनों हाथ जोड़कर सभी को नमस्ते किया। देखिए प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत तस्वीरें....
إرسال تعليق