दुनिया के इन देशों में किस तरीके से और क्यों लगा फेसबुक पर बैन?


दुनिया में अगर सोशल वेबसाइट की बात की जाए तो फेसबुक सबसे पहले आता है और दुनियाभर में ज्यादातर लोग फेसबुक पर एक्टिव रहते हैं। आपको बता दें कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां कभी ना कभी फेसबुक पर पूरी तरह से बैन लगाया जा चुका है। कुछ देशों में तो आप फेसबुक का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

1. पाकिस्तान :- 2010 में एक फेसबुक पेज पर पैगम्बर साहब को दर्शाते हुए विवादित कार्टून पोस्ट किया गया था। दरअसल, इस पेज पर दुनियाभर से प्रॉफेट मुहम्मद की फोटोज एक प्रतियोगिता के तहत सबमिट करवाई गई थी और इस एक तस्वीर को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था। इस वजह से पाकिस्तान ने दो हफ्तों के लिए फेसबुक पर बैन लगा दिया था।

2. नार्थ कोरिया :- नार्थ कोरिया में भी फेसबुक पर लगा दिया था। इस देश के सीक्रेट्स बाहर न जाएँ इस कारण पिछले साल यहाँ फेसबुक पर बैन लगा दिया गया था।

3. ईरान :- ईरान में 2009 में हुए चुनाव के बाद फेसबुक पर बैन लगा दिया गया था, हालांकि 4 साल बाद बिना किसी नोटिस के इस बैन को हटा दिया गया था।

4. ताजिकिस्तान :- ताजिकिस्तान में नवंबर 2012 में यहाँ फेसबुक पर बैन लगा दिया गया था जिससे कि राष्ट्रपति के बारे में कोई भी गलत पोस्ट ना कर पाए।

5. चीन :- चीन की सरकार ने लोगों द्वारा बार-बार उनके विरोध में किये जा रहे पोस्ट को देखते हुए फेसबुक पर बैन लगा दिया था। चीन में सिर्फ टूरिस्ट ही फेसबुक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. वियतनाम :- इस देश में मई 2016 में शुरू हुए विरोधों के चलते फेसबुक पर 2 हफ़्तों के लिए बैन लगा दिया गया था। फिर बाद इस बैन को हटा दिया गया था।

7. मॉरिशस :- इस देश में नवंबर 2007 में प्रधानमंत्री के नाम पर चल रहे फर्जी प्रोफाइल के चलते इस देश में फेसबुक पर बैन लगा दिया गया था।

8. क्यूबा :- इस देश में फेसबुक पूरी तरह से बैन नहीं है लेकिन अगर आपको फेसबुक का मजा लेना है तो सिर्फ इंटरनेट कैफ़े से ही ले सकते हैं।

9. बांग्लादेश :- इस देश में विवादित कार्टून पोस्ट होने के बाद फेसबुक पर बैन लगा दिया गया था, हालांकि इस पोस्ट के हटाये जाने के बाद इसे फिर से शुरू किया गया था।

10. इजिप्ट :- इस देश में 2011 में यहाँ के राष्ट्रपति मुबारक के खिलाफ चल रहे विरोधों को देखते हुए यहाँ फेसबुक पर बैन लगा दिया गया था।

Post a Comment

أحدث أقدم