1. हर महिला को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है। उसकी तारीफ जरूर करें। समय-समय पर जताते रहें कि आप मेरी लाइफ हो।
2. इस रिश्ते में जो सबसे जरूरी चीज है वो है अपने पार्टनर का भरोसा जीतना। जब तक आप अपने पार्टनर का भरोसा नहीं जीतेंगे तब तक वो अपनी सारी बातें आपसे शेयर नहीं कर पाएगी।
3. जब आप अपने पार्टनर के साथ होते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि फोन बार बार चेक करने से बचें।
4. आप कितने भी बिजी क्यों न हों लेकिन अपने पार्टनर से बातचीत करना बिलकुल भी बंद न होने दें। बातचीत के जरिए ही आप उसके दिल की बात जान सकते हैं।
5. अगर आपकी पार्टनर किचन में काम कर रही है तो उसकी मदद जरूर करें। जितना हो सके उसे ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करें। महीने में एक बार आउटिंग पर जरूर ले जाएं।

إرسال تعليق