जापान के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स की रिसर्च में यह बात सामने आई है कि दो उंगलियां दिखाकर विक्ट्री पोज वाली सेल्फी को ऑनलाइन पोस्ट करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। रिसर्च के मुताबिक हाई क्वॉलिटी वाले कैमरे से लिए गए फोटो को सोशल मीडिया साइट पर डालने से निजी जानकारी लीक होने का खतरा बढ़ रहा है। विक्ट्री पोज में डिजिटल कैमरे से लिए गए इन फोटो से आपके फिंगरप्रिंट को आसानी से कॉपी किया जा सकता है। आपके उंगलियों के निशान चोरी कर आपके फोन से पर्सनल डेटा चुराए जायह एक सकते हैं।
इससे बचने का इसका फिलहाल तो कोई उपाय नहीं, लेकिन रिसर्चर्स स्पेशल टाइटेनियम ऑक्साइड का इस्तेमाल करके एक ट्रांसपरेंट फिल्म बना रहा है जिससे आपकी उंगलियों के निशान छिप जाएंगे।
- चोट या खरोंच को चाटना जान लीजिए फायदेमंद या नुकसानदायक
- एक मजबूरी की वजह से यहां हर आदमी करता है दो शादियां

إرسال تعليق