एक मैचमेकिंग वेबसाइट द्वारा कराए गए इस सर्वे में 14, 700 प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जिसमें करीब 20.5 फीसदी पुरुषों और 23.1 फीसदी महिलाएं जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं जिसके लिए वे ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। वहीं दूसरी और 12.2 प्रतिशत पुरुषों और 10.3 प्रतिशत महिलाओं के अनुसार उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है, वे शादी के लिए नहीं बने हैं। जबकि 18.2 प्रतिशत पुरुष और 13.2 प्रतिशत महिलाएं इस मामले में असमंजस की स्थिति में हैं और कोई फैसला नहीं कर पा रहे हैं।
शादी के लिए ना करने वालों से जब इसका कारण पूछा गया तो ज्यादतर ने कहा कि वो शादी की जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते हैं। साथ ही कुछ का कहना था कि उन्हें शादी पर भरोसा नहीं है। कुछ लोगों ने कमिटमेंट को भी इसकी वजह बताया। वहीं इसके उलट शादी की इच्छा रखने वाले लोगों का मानना था कि शादी से भावनात्मक स्थिरता आती है। कुछ लोगों ने आर्थिक स्थिरता को भी कारण बताया।
- ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ये होती हैं भाग्यशाली लड़कियों की पहचान
- माथे पर सजी बिंदी आपका रूप ही नहीं सेहत भी निखारती है!

إرسال تعليق