हेअर रिमूवल क्रीम के इन साइड इफेक्ट के बारे में नहीं जानते होंगे आप


शरीर से अनचाहे बालों को हटाने का सबसे आसान तरीका जो ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं वो है हेअर रिमूवल क्रीम। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह की हेअर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करने से कितनी सारी बीमारी और साइड इफेक्ट होते हैं।

➺ जैसा की आपने देखा होगा कि जिस कोमलता का ये लोग वादा करते हैं वो सिर्फ 2-3 दिन के लिए ही होता है। इसलिए इन हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करने का कोई फ़ायदा नहीं होता है।

➺ हेयर रिमूवल क्रीम बेचने वाले चाहे कितना दावा कर लें कि इसमें फूलों की खुशबू है। लेकिन इसे जब आप लगाएंगी तो वही गन्दी महक आती है।

➺ अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों की संवेदनशील त्वचा होती है। और इसके इस्तेमाल से उनकी त्वचा में चकत्ते पड़ जाते हैं। कई बार इनमें बहुत दर्द होता हैं। जिसकी वजह से इन हेयर रिमूवल क्रीम के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

➺ हेयर रिमूवल क्रीम से सबसे ज्यादा साइड इफ़ेक्ट देखने को अगर मिलें हैं, तो वो हैं त्वचा में कालापन आना। खासकर अगर अंडरआर्म पर किया जाए तो। विज्ञापन चाहे कुछ भी दावा करें। लेकिन इसे आप हर तरह की त्वचा पर इस्तेमाल नहीं कर सकते। हमारी त्वचा पर हेयर रिमूवल क्रीम का यह सबसे बुरा असर है।

➺ यह उन महिलायों के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है जिनके बाल बहुत मोटे होते हैं। क्योंकि उन्हें हटाने के लिए बहुत सारी क्रीम का इस्तेमाल करना पड़ता है। और यह उन लोगो को बहुत महंगा पड़ता है। क्योंकि इनका छोटा पैक भी बहुत महंगा आता है।

आयुर्वेद कहता है, ये चीजें बढ़ाती हैं आपकी स्मरण शक्ति 
पुरुषों के प्राइवेट पार्ट से इन 5 कारणों से आती है बदबू..!

Post a Comment

أحدث أقدم