बीयर की बोतलों से बना है यह अनोखा मंदिर..!!


हमारे आसपास कई बार ऐसी बेकार चीजें पड़ी होती हैं जिनका हमें कोई इस्तेमाल नजर नहीं आता है। लेकिन, कभी-कभी यही बेकार पड़ी चीजें बहुत काम आती हैं। इस बात का अहसास हम सभी ने एक ना एक दिन किया ही होगा। कुछ ऐसा ही हुआ है थाईलैंड के सिसाकेट प्रांत में, जहां बीयर की खाली बोतलों से बौद्ध भिक्षुओं ने एक शानदार मंदिर बनाया है। इस बौद्ध भिक्षु मंदिर को देखकर हर कोई हैरान है।

सिसाकेट प्रांत के इन भिक्षुओं ने दस लाख बीयर की बोतलें इकट्ठा कर के 'वाट पा माहा चेडी काव' मंदिर को स्थापित कर दिया। इस मं​दिर के बाथरूम से लेकर श्मशान तक सब बीयर की हरी बोतलों से बने हैं। हरे और भूरे कांच की बोतलों से बना ये मंदिर कलाकारी की एक अलग ही मिसाल है।

दीवारों में इन बोतलों से बना डिजाइन आपके दिल में बस जाएगा। इन फालतू बोतलों से बने इस खूबसूरत मंदिर को देखकर एक बात साफ हो गई कि कूड़ा कुछ नहीं होता, बस कुछ जरूरी चीजें गलत स्थान पर होती हैं।

यहां की महिलाएं किसी भी पुरुष से जब चाहे संबंध बना सकती है
इस तीन टांग वाली लड़की का रहस्य? जानकर चौंक जाएंगे आप 

Post a Comment

أحدث أقدم