- अगर नेल पॉलिश लगाती हैं आप, तो अब हो जाएं सावधान...
नेलपेंट लगाने से नाखून खूबसूरत तो लगते हैं लेकिन यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। जी हां नेलपॉलिश कैंसर को जन्म दे सकती है। यह बात हम नहीं बल्कि हाल ही में हुए शोध में कही गई है।
एक शोध के मुताबिक, नेलपॉलिश में जो जैल मिलाया जाता है वो सूर्य की खतरनाक पराबैंगनी किरणों को सोख लेता है और यहीं किरणें स्किन कैंसर जैसी घातक बीमारियों को जन्म देती है। नेलपॉलिश में स्मूथ फिनिशिंग के लिए टालुइन नाम का कैमिकल भी मिलाया जाता है जो कार में ईंधन डालने वाले गैसोलीन में इस्तेमाल किया जाता है। यूरोप के कई देशों में इस कैमिकल के इस्तेमाल पर पाबंदी भी है। इसके अलावा नेलपॉलिश में स्पिरिट का भी इस्तेमाल किया जाता है जो फेफड़ों पर बुरा प्रभाव डालता है।
- नाखूनों की शेप खोलती है आपकी जिंदगी के सारे राज...
अगर आप इन खतरनाक नेलपॉलिश से बचना चाहती है तो खरीदते समय इस बात को जरूर ध्यान में रखें कि प्रोडक्ट के लेबल टालुइन, फॉरमल्डिहाइड और डाइब्यूटाइल जैसे कैमिकल का इस्तेमाल न किया गया हो।

एक टिप्पणी भेजें