ऑनलाइन शापिंग वेबसाइट अमेजन की शर्मनाक हरकत


ऑनलाइन शापिंग वेबसाइट अमेजन ने एक बार फिर शर्मनाक हरकत करते हुए राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो को चप्पल पर छाप दिया है। अमेजन डॉट कॉम पर मिल रही इस चप्पल की कीमत 16.99 डॉलर है।

पिछले दिनों अमेजन कनाडा की वेबसाइट पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की तस्वीर वाले डोरमैट बिक रहे थे। एक यूजर ने इसकी जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी। सुषमा स्वराज की तीखी प्रतिक्रिया के बाद तिरंगे वाले डोरमैट पर खेद जताते हुए इसकी बिक्री पर रोक लगा दी थी। न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार इस बार ऑनलाइन कंपनी ने महात्मा गांधी की तस्वीर वाली स्लीपर्स को बिक्री के लिए साइट पर लगा लिया है।

सुषमा स्वराज ने इस मामले में तल्ख तेवर दिखाए थे। बुधवार को सुषमा ने ट्वीट किया था कि अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अगर अपनी साइट्स पर भारतीय तिरंगे वाले डोरमैट की बिक्री बंद नहीं करती और माफी नहीं मांगती है तो उसके अधिकारियों को भारत का वीजा नहीं दिया जाएगा।

सुषमा के गुस्से के बाद अमेजन ने न केवल तिरंगे वाले डोरमैट की बिक्री को रोका बल्कि खत लिख इस मामले पर खेद भी व्यक्त किया। अभी यह मामला थमा नहीं था कि अमेजन की वेबसाइट पर महात्मा गांधी की तस्वीर का गलत प्रेजेंटेशन कर दिया गया है।

लड़की का चेहरा देखकर लड़का जान सकते हैं उसकी वफादारी
लड़के और लड़कियां के लिए ये है सबसे ज्यादा मौज-मस्ती वाली जगह

Post a Comment

और नया पुराने