वास्तुशास्त्र में भी नींबू को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है, जानिए इसके खास टोटके..


एक छोटा सा नींबू बड़े काम का होता है, वास्तुशास्त्र में भी नींबू को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। इसके टोटके भी कारगर होते हैं, हम आपको यहां नींबू के कुछ खास टोटकों के बारे में बता रहे हैं.....

➩ अगर घर में नींबू का पौधा लगाया जाता है तो उस घर से नकारात्मक शक्तियां कोसों दूर रहती हैं।

➩ अगर किसी की नजर उतारनी हो तो बिना दाग वाले नींबू को लेकर बीच में से काट लें। एक हिस्से के भीतर कुछ काले तिल दबाकर काला धागा लपेट दें। फिर इस नींबू को किसी चौराहे पर फेंक दें, नजर उतर जाएगी।

➩ अगर रात को सोते समय बुरे सपने आते हैं तो अपने तकिए के नीचे एक हरा नींबू रख लें और जब ये सूख जाए तो इसे बदल लें, तकिए के नीचे नीबू रखने से बुरे सपने नहीं आते हैं।

➩ ऑफिस या दुकान के बाहर नींबू लटकाकर रखने से व्यापार को किसी की नजर नहीं लगती है और इस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

कुंवारों के लिए बड़े काम के हैं ये उपाय, जल्दी होगा विवाह
ऐसी महिलाओं के मिलन से आप बन सकते है भाग्यवान

Post a Comment

أحدث أقدم