राशिफल: 23 जनवरी 2017,दिन-सोमवार,जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन


मेष: टाईप अनुसार लोगों से जुडेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रेंडस बढ़ाने से फायदा मिलेगा।

वृष: काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझ-बूझ से चलें।

मिथुन: बिजनैस में मित्रों की सलाह माने। अंधविश्वास से बचकर समझदारी से काम लें। स्टूडैंट्स को मन लगाकर पढ़ने से सफलता मिलेगी।

कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा दें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी।

आर्थिक नुक्सान से बचने के लिए उपहार में मिली इन चीजों को घर में न रखें

सिंह: शाम को एनर्जेटिक व कॉन्फिडेंट फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। शाम को सोशल गैदरिंग में जाने का मौका मिलेगा।

कन्या: दोस्तों व सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।

तुला: लेन-देन में पूरा ध्यान दें। टैक्स मसले सुव्यवस्थित करें। प्रौफेशनल डील करने हेतु समय अनुचित है। एक्टिविटीज बढ़िया मुनाफा देंगी।

वृश्चिक: सभी मसले स्वयं सुलझाएं। टीम वर्क में दिक्कत आएंगी। आत्मविश्वास से करियर के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडिया दें।

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ये होती हैं भाग्यशाली लड़कियों की पहचान

धनु: फाइनैंशल मामले सेटल होंगे। पैंडिंग वर्क को दम लगाकर कम्प्लीट करें। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपरवर्क कंप्लीट करें।

मकर: करीबी दोस्तों से फाइनैंशल सलाह लें। बिजनैस में हुए मुनाफे का री-इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा। अकाउंटैंट से राय मशविरा जरूर करें।

कुंभ: परिजनों को पूरा टाइम दें और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडियाज खास मौकों के लिए सुरक्षित रखें।

मीन: जरूरी मामलात पर राय मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। रोमांटिक प्लान सक्रीय होंगे। सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास कर पाएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने