➩ वास्तु के अनुसार घर में कबूतर द्वारा घोंसला बनाना अशुभ होता है। माना जाता है कि इससे घर में बड़ी मुसीबत आती है।
➩ घर में मधुमक्खी या ततैया अपना छत्ता बनाए तो उसे हटा देना चाहिए। ये अशुभता का सूचक होता है।
➩ घर में मकड़ी का जाला होने से परेशानियों में वृद्धि होती है।
➩ घर में टूटा हुआ शीशा रखना भी अशुभ माना जाता है। इसे बाहर निकाल देना चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटा शीशा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
➩ चमगादड़ का घर के अंदर आना अशुभ माना जाता है। इसका घर में आना सूनेपन की निशानी है। अर्थात पारिवारिक सदस्य घर छोड़ कर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त घर में कुछ बुरा भी घटित हो सकता है।
➩ घर में दरार का होना धन के लिए अशुभ होता है। इसलिए दरार की मुरम्मत करवा लेनी चाहिए।
➩ नल में से निरंतर जल के टपकने से घर की बारी-बरकत में कमी आती है। यदि ऐसा हो तो नल को ठीक करवा लेना चाहिए।
➩ घर की छत पर कबाड़ अौर व्यर्थ की चीजें नहीं रखनी चाहिए।
# इनकम के साधन बढ़ाने के लिए बैडरूम में रखें एक खास चीज
# जानिए दोस्तों से क्यों नही करनी चाहिए बैडरूम की बातें शेयर..

एक टिप्पणी भेजें