फिल्म गैंगस्टर से कंगना रनौत की बदली किस्मत, नही तो....


फिल्म गैंगस्टर से बॉलिवुड में एंट्री मारने वालीं ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि यदि उन्हें यह फिल्म न मिलती तो शायद वह अडल्ट फिल्मों से अपना करियर शुरु कर लेतीं।

अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए कंगना ने कहा कि 'गैंगस्टर' से पहले उन्हें एक अडल्ड फिल्म का ऑफर मिला था। हालांकि, उन्हें लगा था यह फिल्म उनके लिए सही नहीं है, लेकिन वह इसे करने को तैयार हो गई थीं। एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए बयान में कंगना ने बताया, 'फिर मैंने एक फोटोशूट किया और इसके लिए उन्होंने जो कपड़े दिए वह बिल्कुल ट्रांसपैरंट था। उसे पहनना न के बराबर था। फिर लगा कि यह गलत है, मैं इस फिल्म से शुरुआत नहीं कर सकती।'

कंगना ने बताया कि वह उस फिल्म को छोड़ चुकी थीं, जिस वजह से प्रड्यूसर उनपर काफी भड़के हुए थे। कंगना ने बताया कि तब वह केवल 17-18 साल की थीं। उन्होंने बताया कि तब वह हर ऑफर को हां कह दिया करती थीं।

जब अक्षय हीरो बने तब बच्ची थीं ये हिरोइनें, जानिए इनकी उम्र...!
तो इस वजह से आमिर खान नहीं जाते है किसी अवॉर्ड शो में...

Post a Comment

أحدث أقدم