शादी के दौरान यहां दुल्हनों का होता था अपहरण!


जब से मानव समाज का निर्माण हुआ है, तभी से सामाजिक व्यवस्था पर पुरुषों का ही वर्चस्व रहा है। महिलाओं ने हमेशा ही दोयम दर्जे की जिंदगी ही जी है। कुप्रथाओं के नाम पर दुनियाभर में महिलाओं ने कई ऐसी भयानक प्रताड़नाएं झेली है, जिसे सुनने मात्र से रूह कांप जाएं।

चीन के कुछ इलाकों में 1940 तक दुल्हनों का अपहरण कर लिया जाता था। कुछ ऐसी प्रताड़ना जापान में भी नई नवेली दुल्हनों के साथ होती थी। जापान में इस तरह का अंतिम मामला 1959 में दर्ज किया गया था। इसके अलावा 1800 ईस्वी तक आयरलैंड में भी दुल्हनों की चोरी एक गंभीर समस्या थी।

ईसाई धर्म ग्रंथों में भी कुंवारी महिलाओं को पाने के लिए पूरे गांवों में कत्लेआम से संबंधित कहानियों का उल्लेख है। इस तरह के महिला अपराधों में रोम भी अछूता नहीं था, रोम में भी शादी के दौरान दुल्हनों का अपहरण कर लिया जाता था।

लड़कियों की पवित्रता जानने के लिए यहां लड़कियों पर हो रहें हैं अत्‍याचार
हर लड़की को पता होना चाहिए अपने ये 6 कानूनी अधिकार

Post a Comment

أحدث أقدم