➟ इसे लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। एक चम्मच जायफल का पाउडर पानी या शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
➟ जायफल दांपत्य जीवन के लिए भी बेहद कारगर है। जायफ ल के पाउडर को चाय या फिर दूध में मिलाकर पीने से सेक्सुअल लाइफ अच्छी होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।
➟ पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है। यह पेट से जुड़े रोगों से दूर रखता है। सब्जी या सूप बनाने के दौरान इसे मसाले के रूप में प्रयोग करते हैं।
➟ बच्चों में दूध न पचने की समस्या में 100 एमएल दूध में इतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं और एक जायफल डालकर उबालें। गुनगुना होने पर शिशु को पिलाएं।
➟ जायफल थकान और तनाव भी दूर करता है। ये दिमाग को भी ठीक रखता है। इसके उपयोग से अल्जाइमर रोग होने की संभावना कम होती है।
➟ नींद न आने की प्रॉब्लम है, तो जायफल अपने भोजन में शामिल करें। जायफ ल सेरोटोनिन बढ़ा देता है। नींद के लिए रात में सोने से पहले दूध में जायफल पाउडर मिलाकर पीएं।

إرسال تعليق