# घर में उत्तर पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना यानि साक्षात नारायण और लक्ष्मी जी का घर में निवास बनाना है। घर में तुलसी के दो-चार पौधे लगाए जा सकते हैं क्योंकि जिस पौधे की पूजा करते हैं उसे तोड़ना नहीं चाहिए। यदि आपकी स्मरण शक्ति कमजोर हो रही है, तो प्रतिदिन तुलसी के 5 पत्ते खाएं। रविवार को छोड़कर अन्य दिन नियमित तुलसी में जल देने से बुध की दशा में सुधार होता है।
# हरे रंग की चूड़ियां किन्नरों को तोहफे में दें। इससे आयु लंबी होती है। उनके दिल से निकली दुआ कभी खाली नहीं जाती।
# बुधवार को गणपति मंदिर में मूंग के लड्डू चढ़ाएं और अपने बच्चों के हाथों बंटवाएं। प्रत्येक विद्यार्थियों को यह उपाय जरूर करना चाहिए। स्मरण शक्ति तेज होती है। आजीविका की प्राप्ति में कोई बाधा नहीं आती।
# घर में कटी-फटी धार्मिक पुस्तक, ग्रन्थ,पाठ्य-पुस्तक नहीं रखने चाहिए। बुध अशुभ प्रभाव देता है।
# कांटे वाले पौधे जैसे की कैकटस को घर में न रखें। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही अशांति का माहौल बनता है।
- विवाह के पहले साल भूलकर भी नहीं करना चाहिए यह काम
- ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ये होती हैं भाग्यशाली लड़कियों की पहचान

إرسال تعليق