टीआई थाना इंदरगंज अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि हजीरा पर रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी लगभग 2 माह पूर्व स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले मदन उमरैया से हुई। परेशान होने के कारण उससे नौकरी की बात की। मदन ने बताया कि उसके परिचित रवि इंग्ले भविष्य निधि में अधिकारी है। उनसे मिलवाकर नौकरी की व्यवस्था करा देगा।
29 वर्षीय महिला ने बताया मदन उमरैया उसे अपने दोस्त से मिलवाने के बहाने शिंदे की छावनी स्थित लक्ष्मी होटल ले गया। जहां दोनों लोगों ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कहा तुम चुप रहना वरना पति को मार देंगे, जिसके भय से रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सकी। इंदरगंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दफा 376 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रवि इंग्ले संजय कॉम्पलेक्स में स्थित भविष्य निधि में बाबू है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (naidunia)
- लूटेरी दुल्हन ने ऐसे तबाह किया 11 लड़को का घर..!!
- मेरे साथ हर रात सोते है तेरे पिता एक रात तेरे साथ सो जायेगे तो क्या बिगड़ जायेगा

إرسال تعليق