फर्श पर बैठी लड़की के तीन पैर हैं। फर्श पर बैठी हुई इस लड़की की तस्वीर जिसने भी देखी उसका सिर घूम गया। Imgur पर AMassiveTRexHoldingaBaby नामक यूज़र ने इस तस्वीर को शेयर किया है। 9 जनवरी को पोस्ट किए गए इस तस्वीर को अब तक 2,34,000 से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। जिसने भी ये तस्वीर देखी हैरान रह गया। लड़की की तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है कि इस तस्वीर को घूरते रहना जायज़ है, क्योंकि मुझे भी पूरा एक मिनट लगा, यह समझने में कि दरअसल हो क्या रहा है।
आप देखिए आपको कितना वक्त लगता है। लोगों ने इस पर खूब कमेंट किया है। आपको बता दें कि आखिर वायरल होती इस तस्वीर का राज क्या हैं। तस्वीर में दिखाई दे रही लड़की, जिसकी तीन टांगें दिखाई पड़ रही है, दरअसल उसकी तीन टांगे नहीं है, बल्कि उसने भूरे रंग का एक फूलदान पकड़ रखा है, जो आश्चर्यजनक रूप से उसकी टांग जैसा ही दिखाई दे रहा है। अब हमारी बात को ध्यान में रखकर एक बार फिर से उस तस्वीर को देखिए राज अपने-आप खुल जाएगा।
- बेटी की जिस आइडिया पर मां को आई थी शर्म, आज है नाज
- तस्वीरों में देखए कई देशों में लोगों ने 'नो पैंट्स सबवे राइड डे' सेलिब्रेट किया

إرسال تعليق