बेटी की जिस आइडिया पर मां को आई थी शर्म, आज है नाज


महिलाओं के लिए बाजार में कई बार दुकान से अंडरगार्मेंट खरीदना काफी मुशकिल होता है। यदि दुकानदार पुरुष हो तो ये और कठिन हो जाता है। इसी समस्या को समझते हुए रिचा कर ने शुरुआत की ऑनलाइन साइट जिवामे की। हालांकि रिचा ने जब अपने इस आइडिया को घर में शेयर किया तो, सबसे पहले उनकी मां ने ही विरोध किया। मां ने कहा- अपनी दोस्तों को कैसे बताउंगी कि बेटी ब्रा-पैंटी बेचती है।

रिचा के मुताबिक उनकी मां ने कहा कि मैं अपनी दोस्तों को कैसे बताउंगी कि मेरी बेटी ब्रा-पैंटी बेचती है। वहीं उनके पिता को तो समझ ही नहीं आया कि वो कौन सा काम करना चाहती हैं। इसके अलावा लोग उनके बिजनेस पर हंसते थे। रिचा ने 2011 में जिवामे की शुरुआत 35 लाख रुपए में की। इसे उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार वालों से जुटाया। इसमें उनकी अपनी सेविंग्स भी शामिल थी। रिचा को बिजनेस की शुरुआत करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़नी पड़ी।

रिचा की कंपनी की वेल्यू आज 270 करोड़ रुपए है। उनका रेवेन्यू सालाना आधार पर 300 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। जिवामे के ऑनलाइन लॉन्जरी स्टोर में फिलहाल 5 हजार लॉन्जरी स्टाइल, 50 ब्रांड और 100 साइज हैं। कंपनी ट्राई एट होम, फिट कंसल्टेंट, विशेष पैकिंग और बेंगलुरु में फिटिंग लाउंज जैसी ऑफरिंग्स दे रही है। कंपनी इस समय भारत में सभी पिन कोड पर डिलिवरी करती है। इस सफलता के लिए रिचा को साल 2014 में फॉर्च्यून इंडिया की ‘अंडर 40’ लिस्ट में शमिल किया गया।

भारतीयों ने साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या खोजा?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चेहरे का शेप देखकर जानिए अपनी और दूसरों की खास बातें

Post a Comment

أحدث أقدم