➺ कॉफी बींस को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसे फ्रिज में स्टोर करके रखने से फ्रिज में उपस्थित अन्य पदार्थों की महक कॉफी में लग जाती है। जैसे कॉफी को फ्रिज में रखा जाए तो यह उसमें उपस्थित अन्य पदार्थों जैसे सब्जी आदि की महक को अवशोषित कर लेती है। इससे पूरी कॉफी खराब हो जाती है।
➺ लहसुन को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि फ्रिज में रखने के 12 घंटे बाद ही यह सूखने लगता है। लहसुन को कमरे के तापमान पर ही स्टोर करें और इसी तरह यह सुरक्षित और अच्छी स्थिति में रहता है।
➺ फ्रिज में बहुत कम तापमान पर टमाटर को अगर स्टोर करके रखा जाए तो उसका स्वाद खराब हो जाता है और वे बहुत ही नरम हो जाते हैं।
➺ अगर शहद को फ्रिज में न रखा जाए तो यह कई वर्षों तक अच्छा रह सकता है। शहद को कभी भी फ्रिज में स्टोर करके न रखें क्योंकि फ्रिज में बहुत कम तापमान होने के कारण यह जम जाता है।
➺ प्याज भी फ्रिज के अंदर स्टोर करके नहीं रखना चाहिए क्योंकि अगर बहुत ज्यादा समय तक फ्रिज में रखा जाए तो फफूंद लग सकती है। प्याज को काटकर रखने से इसकी परतें सूखने लगती हैं।
➺ केला स्वास्थ्य के लिए लाभदायक खाद्य पदार्थों में से एक है लेकिन इन्हें फ्रिज में रखने से ये बहुत ज्यादा पक जाते हैं और नरम हो जाते हैं। केले को फ्रिज में रखने से इसके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं।
- इन 5 घरेलू उपायों से दूर हो जाएगी खर्राटे लेने की आदत
- घरेलू उपाय अपनाकर करे एड़ियों के फटने की समस्या दूर

إرسال تعليق