# अगर आप गोरी हैं तो हल्के गुलाबी, कोरल, पीच, लाल या नारंगी रंग के लिप कलर आपके होंठ पर खूब जचेंगे, लेकिन इसे आंखों के मेकअप के रंग से यानी आईशैडो से मिलते जुलते रंग का होना चाहिए।
# अगर आपकी त्वचा का रंग गहरा है तो लिप ग्लॉस लगाना नहीं भूलें। इन सर्दियों में गहरे रंग के लिप कलर जैसे ब्राउन, ब्रैंगेडी, ऑक्स ब्लड आदि रंगों के लिप कलर लगाएं। अगर आप पहले आंखों का भडक़ीला मेकअप कर चुकी हैं तो फिर हल्के गुलाबी रंग या वाटरमेलन पिंक रंग का चुनाव करें।
# सांवली रंग की महिलाओं पर गहरे गुलाबी रंग या चटकीला नारंगी रंग खूब खिलते हैं। हल्के रंग का आईशैडो लगाने पर गहरा गुलाबी और भडक़ीला आई मेकअप होने पर ब्राइट नारंगी रंग का लिपकलर लगाएं।
# गेहुंआ रंग की महिलाओं पर सामन पिंक, पीच, ब्राइट पिंक या नारंगी रंग के लिपकलर अच्छे लगते हैं। लेकिन अगर आप भडक़ीला लुक नहीं चाहती हैं तो फिर आप कोरल या हल्के गुलाबी रंग का लिप कलर लगाकर बार्बी डॉल की तरह खूबसूरत लग सकती हैं।
- जानिए प्यार होने के बाद कितनी बदल जाती हैं लड़कियां
- ये संकेत बताते है कि आपकी गर्लफ्रैंड बहुत बड़ी ड्रामा क्वीन है...!

إرسال تعليق