➱ घर में विंड चाइम लगाना शुभ होता है। इससे घर का वास्तुदोष दूर होता है। विंड चाइम की घंटियों की आवाज से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है अौर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
➱ घर में सोने के सिक्कों वाला एक समुद्री जहाज रखने से घर अौर नौकरी में बरकत होती है। सिक्कों से भरा हुआ समुद्री जहाज सफलता का प्रतीक है। इसे घर के अंदर की अोर आता हुआ रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
➱ फेंगशुई में चाइनीज सिक्कों को आय का स्त्रोत माना जाता है। इन्हें लाल रिबन में बांध कर घर में रखने से आय में वृद्धि होती है। ये सिक्के न मिलने पर तांबे की गोल पट्टियों में छेद करके उन्हें भी रखा जा सकता है।
➱ फेंगशुई के अनुसार घर में क्रिस्टल ग्लोब रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है।
➱ मुख्यद्वार के ऊपर मध्य में घोड़े की नाल लगाने से घर को किसी की नजर नहीं लगती। इससे घर सुरक्षित रहता है अौर समृद्धि भी आती है।
- ऐसी महिलाओं के मिलन से आप बन सकते है भाग्यवान
- आपकी जेब में रखा रूमाल बना सकता है आपकी किस्मत...

إرسال تعليق