यहां जब कोई जब कोई मासूम वेश्यावृत्ति के धंधे में आती है, तो सबसे पहले उसके बचपन को कुचल दिया जाता है और फिर भेड़ियों के सामने उसके जिस्म को फेंक दिया जाता है। हर दिन हर रात उन्हें अपने अस्तित्व को खुरच-खुरचकर मिटाते हुए काटना पड़ता है। इसके बदले इन लड़कियों को 10 से 12 डॉलर्स मिलते है हालाकिं ये पैसे भी उनके पास नहीं आते, बल्कि जिस अधेड़ महिला के अंडर में वे रहती हैं, उनके पास जाते हैं।
इन बच्चियों को तो बस पेट भरने को कुछ रोटियां मिल जाती हैं। कभी-कभी ये अधेड़ महिलाएं इन बच्चियों को तोहफ़े भी दे देती हैं, लेकिन इन तोहफ़ों में ‘लाश’ बन चुकी इन मासूमों को कोई दिलचस्पी नहीं रहती। इतनी मुसीबतों के बीच इन बच्चियों को सुरक्षा के नाम पर वेश्यालय के बाहर तैनात लड़कों को भी खुश करना पड़ता है। ये लड़के इन बच्चियों से पैसे भी लेते है और इनका जिस्म भी नोचते हैं। इन्हें यहां ‘बाबू’ कहा जाता है।
- यहां रीति-रिवाज की आड़ में बहुओं से कराई जाती है जिस्मफरोशी !
- यहां घर में जन्मी पहली बेटी को लोगों की हवस का शिकार होना पड़ता है..!



إرسال تعليق