..तो इस वजह से गर्भनिरोधक गोलियां नही लेना चाहती महिलाएं!


गर्भनिरोधक गोलियों से महिलाओं में कई साइड-इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं, जैसे चिड़चिड़ापन, बेचैन, मूड बदलना लेकिन वजन बढ़ना सबसे महिलाओं की नजर में सबसे बड़ा साइड इफेक्ट है। एक नई स्टडी के मुताबिक वजन बढ़ने के डर से महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियां लेने से बचती हैं।

पैन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसिन की रिसर्च में पाया गया है कि जिन महिलाओं का वजन ज्यादा है वे गर्भनिरोधक गोलियां लेने से परहेज करती हैं। रिसर्चर्स ने 18 से 40 साल के बीच की 987 सेक्सुअली ऐक्टिव महिलाओं की लंबाई, वजन और गर्भनिरोधक के इस्तेमाल के आधार पर यह शोध किया है।

स्टडी में पाया गया कि जिन महिलाओं का वजन ज्यादा है वे गर्भनिरोधक के तौर पर लॉन्ग लास्टिंग मेथड्स जैसे इन्ट्रयूटरिन डिवाइस का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि गर्भनिरोधक गोलियों से उनका वजन और बढ़ेगा।

मासिक धर्म के दौरान सम्बन्ध बनाते वक्त ये बाते याद रखें
गर्भनिरोधक गोलियों की जगह करें इस एप का प्रयोग!

Post a Comment

أحدث أقدم