..तो इस वज़ह से पत्नी दूरियां बनाती है पति से!


अगर आपको लगता है कि आपकी पत्नी आपके साथ कम वक्त बिता रही है। साथ ही यह भी लगता है कि आपके रिश्तों की गर्मजोशी भी घटती जा रही है तो इसका दोष आप उनके स्मार्टफोन को दे सकते हैं।

एक नए सर्वे में यह दावा किया गया है स्मार्टफोन रिश्तों में कड़वाहट के लिए एक बड़ी वजह है। अब आप खुद देखते हैं कि स्मार्टफोन पर निर्भरता इतनी बढ़ गई है कि वे अपने पार्टनर के बिना तो पूरा हफ्ता निकाल सकती हैं, लेकिन स्मार्टफोन के बिना एक दिन नहीं। इस सर्वे में भाग लेनेवाली 20 फीसदी महिलाओं ने इस बात को स्वीकार भी किया है।

ब्रिटेन में हुए इस सर्वे को बॉश एंड लॉम्ब अल्ट्रा कॉनटैक्स लेंस ने आयोजित किया था। इस सर्वे में ये भी ज्ञात हुआ था कि महिलाएं सोशल मीडिया, ईमेल और मैसेज भेजने में हर हफ्ते औसतन 12 घंटे का समय व्यतीत करती हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि जो महिलाएं स्मार्टफोन पर ज्यादा निर्भर हैं, उनके अन्दर तनाव, गुस्सा और डर देखा गया है। इस बाबत अमेरिका के टेक्सास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेम्स रॉबर्ट का कहना है कि स्मार्टफोन के ज्यादा उपयोग से हमारे आपसी संबंध कमजोर पड़ रहे हैं।

इन बातों से पता चलता है कि पति दे रहा अपनी पत्नी को धोखा!!
ऐसे पुरुषों के प्‍यार के चक्‍कर में जल्‍दी पड़ती हैं लड़कियां

Post a Comment

और नया पुराने