क्या आप जानते हैं जादू की झप्पी के जादुई असर के बारे में...


भारतीय परंपरा के अनुसार पैर छूने और नमस्कार को ही महत्व दिया गया है। लेकिन पश्चिमी सभ्यता में जादू की झप्पी का भी बहुत महत्व है। ये पश्चिमी सभ्यता का ही प्रभाव है कि अब भारतीय भी जादू की झप्पी के इस महत्व को समझ चुके हैं, ये है जादू की झप्पी के असर ...

1. जादू की झप्पी से हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है जिससे हम दूसरे लोगों के साथ अधिक जुड़ाव महसूस करते हैं। इसी कारण दूसरे लोगों को गले लगाने से हमारे शरीर में खुशी का संचार होता है।

2. बीमारियों से लडऩे के लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी हो, तो इसके लिए दवाई नहीं, एक प्यारी सी झप्पी काम आती है। ऑक्सीटोसिन हार्माेन की वजह से इंसान को लगता है कि वो स्वस्थ है ये एक पॉजिटिव फीलिंग है जिसका सीधा असर उसके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है।

3. जब आपके शरीर के किसी हिस्से में दर्द होता है तो मसाज करने की सलाह दी जाती है। जिससे आपको दर्द में आराम मिलता है, इसी प्रकार जब आप मानसिक रूप से परेशान होते हैं तो एक जादू की झप्पी मसाज की तरह काम करती है और आप किसी के गले लगते ही आपका सारा दर्द छू मंतर हो जाता है।

4. एक मां भी अपने बच्चे को गले लगाकर ही उससे अपने प्यार का इजहार करती है। प्रेगनेंसी के दौरान कुदरती तौर पर मां के शरीर से ऑक्सीटोसिन रिलीज होने लगता है जो एक मां को उसके बच्चे के करीब ले जाता है।

5. सेक्स की शुरुआत में भी एक जादू की झप्पी बहुत कमाल का काम करती है। पार्टनर को गले लगाकर आप उसके प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं।

एक रात सोने के लिए यहां लड़कियां लगा रही है लड़कों की बोली
रात को सोते वक्त लड़कियां जरूर सोचती हैं ये उटपटांग बाते!
अपने पर्स के इन चीजो की वजह से लड़कों को हाथ नही लगाने देती लड़कियां

Post a Comment

أحدث أقدم