राशिफल: 27 दिसंबर: कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें


मेष: उलझनों से ग्रस्त रहेंगे। काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। पुराने कानूनी विवाद खत्म होंगे। सहकर्मी टीमवर्क द्वारा मदद करेंगे।

वृष: उत्साह से सक्सैस मिलेगी। रुका धन वापिस मिलेगा। जांच पड़ताल करके बिजनैस डील फाईनल करें। शाम को पार्टी करेंगे।

तुलसी का पौधा बता देगा आप पर आने वाली है परेशानी ...

मिथुन: गुड न्यूज़ मिलेगी। निकटस्थ क्षेत्र की यात्रा करेंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। प्रेम में नजदीकियां बढ़ेंगी।

कर्क: आर्थिक परेशानी रहेगी। शाम तक आर्थिक मसले हल होंगे। सूझ-बूझ से कार्यक्षेत्र में पकड़ बनेगी। बाहर खान-पान से सेहत बिगड़ेगी।

सिंह: फाइनैंस से जुडे़ खास फैसले लेंगे। महत्वपूर्ण काम निपटाएंगे। शुभकार्य की प्लानिंग बनेगी। पुराने प्रेमी से संपर्क होगा।

कन्या: मन अध्यात्म के प्रति आकर्षित होगा। धर्मस्थल की यात्रा होगी। बौद्धिक कार्य में कामयाबी मिलेगी। स्थायी इंकम सोर्स बनेगा।

शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन को क्यों लगाई जाती है हल्दी? 

तुला: ऑफिस में एक्स्ट्रा टाइम देंगे। परिजन आपके प्रति परेशान रहेंगे। पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जिम्मेदारियों को पूर्णतः निभाएंगे।

वृश्चिक: रचनात्मक कार्य हेतु प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक समस्या से जूझने के संकेत हैं। शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा।

धनु: परिजनों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। फिज़िकली व मैंटली बैलेंस्ड रहेंगे। ऑफिस अकाऊंट्स को नियमित रूप से अपडेटेड रखें।

मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझेंगे। कानूनी समस्या से रूबरू होंगे। सरकारी अधिकारियों से संपर्क होगा। खास शख्स पर पैसे खर्च करेंगे।

हिन्दू धर्म में क्यों वर्जित है स्त्रियों का नारियल फोड़ना..?

कुंभ: ऑफिस में अत्यधिक कार्य करेंगे। भाग दौड़ से फायदा मिलेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कर कार्य करेंगे। प्रेमी का मूड अच्छा रहेगा।

मीन: परिजन का स्वास्थ्य परेशान करेगा। आर्थिक संकट के संकेत हैं। जमापूंजी को संचित करें। दिन भर पारिवारिक कार्यों में गुजरेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم