कपड़े में चूइंग गम चिपक जाए तो जानिए कैसे छुड़ाएं


कपड़े पर चूइंग गम चिपक जाना किसी परेशानी से कम नहीं है। आपके पास इसे छुड़ाने के बहुत से तरीके होंगे लेकिन क्या वे सारे तरीके कारगर हैं? क्या आपके तरीके घंटों की मेहनत लेते हैं? अगर ऐसा है तो एकबार इन तरीकों को आजमाकर देखिए...

1. हेयर ड्रायर :- जिस कपड़े पर चूइंग गम चिपक गया है, उसे हेयर ड्रायर के आगे रखें। गर्म हवा की वजह से चूइंग गम की पकड़ ढीली हो जाती है। हालांकि ऐसा करते समय ध्यान भी रखना होगा वरना कपड़ा जल जाएगा। कपड़े के साथ ही अपने हाथों का भी ख्याल रखें। सिल्क के कपड़ों पर यह प्रयोग न करें।

2. लॉन्ड्री सोप :- जहां चूइंग गम चिपक गया है, उस जगह पर लॉन्ड्री सोप को अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद टूथब्रश की मदद से उस जगह को रगड़ें। इससे चूइंग गम की पकड़ कमजोर हो जाएगी और वह साफ हो जाएगा।

3. हॉट आयरन :- कपड़े के ऊपर कार्डबोर्ड रख दें और उसके ऊपर गर्म प्रेस से आयरन करें। आयरन करने से चूइंग गम की पकड़ कमजोर हो जाएगी और वह छूट जाएगा।

4. आइस पैक :- आप चाहें तो आइस पैक भी यूज कर सकते हैं। कपड़े को दो आइस बैग के बीच में रखें। इससे चूइंग गम कठोर हो जाएगा और आसानी से छूट जाएगा।

5. सिरका :- सफेद सिरका घर में आसानी से मिल जाता है। सफेद सिरका लेकर उसे गर्म कर लें और जिस जगह चूइंग गम चिपका हो उस जगह मलें। ऐसा करने से चूइंग गम आसानी से छूट जाएगा।

-  अकेले में लड़कियां करती है ऐसे काम...

Post a Comment

أحدث أقدم