2016 में सबसे ज्यादा इस विज्ञापन की जमकर हुई आलोचना


वैसे तो चीन और भारत के बीच रिश्तों को मधुर नहीं कहा जा सकता है लेकिन फिर भी तकरार और व्यापार की वजह से इंडिया के लोगों की नजर चीन की हरकतों पर हमेशा से रहती है। साल 2016 में चीन में कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीजें हुईं, जिसने ना सिर्फ इंडियंस बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान खींचा।

बीजिंग मेट्रो के अंदर लड़कियों के एक ग्रुप ने अपने चेहरे पर कंडोम चिपका लिए और आराम से बैठ गईं। उनकी इस हरकत पर ज्यादातर लोग हैरानी से उन्हें देख रहे थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हो क्या रहा है। इनमें से कुछ लड़कियों ने चेहरे के अलावा हाथ और चेस्ट पर भी कंडोम को चिपका लिए थे। दरअसल, ये एक पब्लिसिटी कैंपेन था, जिसे चीन की एक कंडोम कंपनी ने ऑर्गनाइज किया था। इस कैंपेन में मॉडल्स को अपने चेहरे, चेस्ट और हाथ पर कंडोम को चिपकाना था।

इस कैंपेन का उद्देश्य ये बताना था कि ये कंपनी कंडोम में जिस लुब्रिकेंट का उपयोग करती है, वह स्किन के लिए भी बेहतर है। कंडोम कंपनी के इस तरीके से प्रोडक्ट का प्रचार करने की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। दुनियाभर के लोगों ने इस कैंपेन के खिलाफ कमेंट्स पोस्ट किए थे।

वर्जिन नहीं बल्कि ऐसे पार्टनर चाहते हैं आज के यंगस्टर्स
ऐसी महिलाओ को देख पुरुषों का मस्तिष्‍क हो जाता है नशीला!!

Post a Comment

और नया पुराने